श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर बहुत-बहुत समूह संगत को बधाइयां,हरजीत सिंह पप्पा ।
नई दिल्ली, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मेंबर तथा भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सिख सेल के कोइंचार्ज व गुरुद्वारा साहिब विष्णु गार्डन के चेयरमैंन व गुरु तेग बहादुर 4थ,सेंचुरी इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैंन जात पात के भेदभाव को किनार कर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में अग्रसर रहने वाले सरदार हरजीत सिंह पप्पा ने धन धन श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सभी लोगों को, लख लख, लाख लाख बधाइयां देते हुए, हरजीत सिंह पप्पा कहा की श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज एक महान योद्धा, संत और सिपाही, भी रहे। जुल्म और अत्याचार के खिलाफ प्राथमिकता देते हुए आवाज को बुलंद करते रहे।
