मिशन शक्ति अभियान: सुबेहा पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

साइबर अपराध और महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

 

ब्यूरो चीफ बाराबंकी,बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय के निर्देशन में शनिवार को थाना सुबेहा पुलिस द्वारा #MissionShakti5 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों, अधिकारों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह और अतिरिक्त प्रभारी राजेश कुमार यादव के साथ-साथ कई महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबरों, महिला हेल्प डेस्क और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल की सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि वे जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button