नागराकाटा में विधायक शंकर घोष और मालदा सांसद पर हमला

सांसद बुरी तरह घायल, चेहरे पर पत्थर से किया गया हमला

 

अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: प्राकृतिक आपदा पीड़ितों से मिलने जा रहे भाजपा विधायक शंकर घोष और मालदा के सांसद खगेन मुर्मू पर नागराकाटा में जानलेवा हमला किया गया।

हमला करने वाले समूह ने पहले दोनों नेताओं से मिलने की कोशिश की और फिर चप्पल, पत्थर ओर लाठी डंडे से हमला किया। शंकर घोष तो बाल -बाल बच गए परंतु सांसद खगेन मुर्मू के चेहरे पर पत्थर लगने से बुरी तरह घायल हो गए। उनके चेहरे पर बह रहे खून को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी बार बार कोशिश कर रहे थे। शंकर घोष ने कहा कि यह टीएमसी की सोची समझी चाल है। इस प्रकार के हमले से भाजपा के सेवा कार्य को नहीं रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button