केन्द्रीय कर्मचारियो के प्रति सजग- मोदी सरकार

 

लाल बिहारी लाल

नई दिली। भारत सरकार के वित्त्त मंत्रालय के पहल पर केन्द्रीय कर्मचारियो एवं अधिकारियों ग्रुप- ए.,बी,सी, के लिए सभी वेतन भोगी कार्यरत खाताधारको के लिए सरकारी बैंक एवं ओरिएंटल एसोयोरेंस कंपनी की तरफ से उद्योग भवन ,नई दिल्ली में एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस जागरुकता कैंप में सभी सरकारी बैंको ने अपना-अपना स्टाँल लगाया जिसके तहत कर्मारियो एवं अधिकारियों को सैलरी पैकेज में मिलने वाली विशेष सुविधाओं को बताया गया जिसके तहत निःशुल्क एक्सीडेंटल बीमा 1.2 करोड से 4.00 करोड तक ,साइबर धोखाधड़ी,लोन में प्रोसेसिंग फी माफ, लोन पर ब्याज की दरे कम, चेक की प्रति पहले से अधिक का प्रयोग, लाकर फी में छूट आदि शामिल है। यह कैंप जगह-जगह लगाकर कर्मचारियों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने का मोदी सरकार का यह एक सकारात्मक पहल है । जिससे लिए कर्मारियो ने इस पहल की प्रशंसा की है। इसमें एक तरफ कर्माचियों का फायदा है वही मनी के अधिक लेन देन औऱ फ्लो से सरकारी बैंको को भी फायदा होगा ।
सेन्द्रल बैंक आफ इंडिया अपने ए.टी.एम. कार्ड धारको के लिए मेडिकल वाउचर भी 1500 रुपये के प्रतितीनमाह पर उपलब्ध करायेगा वही सबसे ज्यादा एसोयोरेंस की राशि पंजाब एंड सिंध बैंक 3.50-4.00 करोड तक दे रही है। विषेश जानकारी एवं सुविधा का लाभ लेने के लिए आप नजदीकी सरकारी बैंको के शाखा में जाकर जानकारी ले सकते हैं औऱ इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button