एनबीसीसी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया।

नई दिल्ली, 16 नंबर। एनबीसीसी ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में मनोहर लाल खटटर,( केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री एवं विद्‌युत मंत्री), श्रीनिवास कटिकिथला, (सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय), केपी. महादेवास्वामी, (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी) और एनबीसीसी के निदेशकगण, मंत्रालय एवं एनबीसीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, आमंत्रित अतिथिगण तथा एनबीसीसी कार्मिकों के परिवारजन उपस्थित रहे। इस मौके पर मंत्री ने कॉफी टेबल बुक “अभ्युदय अविन्या” का विमोचन किया, जिसका अर्थ है नवीन नवोन्मेष, जो एनबीसीसी द्वारा नई दिल्ली के नौरोजी नगर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में रूपांतरित करने की यात्रा को रेखांकित करता है। मंत्री ने अपने संबोधन में कंपनी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र के अवसंरचना विकास में एनबीसीसी के उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र न केवल रोजगार प्रदान करता है बल्कि विकसित भारत के विजन को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और एनबीसीसी इस विजन को पूरा करने में योगदान दे रहा है। उन्होंने एनबीसीसी द्वारा बोनस शेयर जारी करने के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कंपनी को आगे ले जाने में एनबीसीसी कार्मिकों की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कंपनी द्वारा की गई सी.एस.आर. गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। माननीय मंत्री महोदय ने संपूर्ण देश में एनबीसीसी की विभिन्न साइटों पर कार्यरत निर्माण कामगारों के कल्याण पर भी ज़ोर दिया। इस क्रम में एनबीसीसी अपनी साइटों पर निर्माण कामगारों के लिए चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर रहा है । श्रीनिवास कटिकिथला, (सचिव, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय) ने अपने संबोधन में उल्लेख किया कि किस प्रकार एनबीसीसी ने निर्माण क्षेत्र में अन्य संगठनों द्वारा उत्पन्न की गई कुछ बाजार त्रुटियों को ठीक करने की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने राष्ट्र को अपनी सेवा प्रदान करने के लिए कंपनी की सराहना की।
इस अवसर पर अपने संबोधन में के.पी. महादेवास्वामी, (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) ने कंपनी की उपलब्धियों और राष्ट्र की विकास गाथा में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान, एनबीसीसी कार्मिकों ने भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय के तत्वावधान में एनबीसीसी द्वारा किए गए आम्रपाली परियोजनाओं के पुनरुद्धार पर आधारित एक नाटक का प्रदर्शन किया, जहां एक निजी बिल्डर के कुप्रबंधन के कारण परियोजना विफल हो गई और घर के खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि एक सरकारी पी.एस.यू. (एनबीसीसी) ने अटकी हुई परियोजनाओं को अपने हाथ में ले लिया। कार्यक्रम में एनबीसीसी के कार्मिक द्वारा एनबीसीसी की यात्रा पर आधारित एकल प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम द्वारा संगीतमय प्रस्तुति भी दी गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button