पीतमपुरा में अवैध निर्माणाधीन मदरसा ढहाया
-अदालत ने पहले ही जारी किए थे निर्देश
भारत पोस्ट न्यूज़ नई दिल्ली। दिल्ली के पीतमपुरा में एक निर्माणाधीन मदरसा को भाजपा विधायक करनैल सिंह और उनके समर्थकों ने शुक्रवार को ढहा दिया। दिल्ली की शकूर बस्ती विधानसभा अंतर्गत पीतमपुरा में विधायक और भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करनैल सिंह ने बताया कि यहां अवैध रुप से निर्माणाधीन मदरसा को ढहा दिया। विधायक के अनुसार कथित तौर पर इस ढांचे का इस्तेमाल एक अवैध मदरसे के निर्माण के लिए किया जा रहा था जिसे आज गिरा दिया गया।
उन्होंने आगे दावा किया कि पास में ही एक और अस्थायी ढांचा भी खड़ा किया गया था, जिसे वहां रहने वाले लोग मस्जिद बताते हैं। हालांकिे विधायक ने कहा कि अदालत की ओर से पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके थे, जिसमें वहां रहने वालों से तुरन्त जगह खाली करने को कहा गया था क्योंकि यह जमीन डीडीए की है।
विधायक करनैल सिंह ने कहा कि मैं आज इनको यहां चेतावनी और निवेदन दोनों कर रहा हूं कि इस जमीन को जल्द से जल्द खाली कर दें और मैं अपनी विधानसभा में किसी भी जगह इस तरह का अवैध मदरसा या मस्जिद नहीं बनने दूंगा। घटनास्थल पर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से शांत रहने की अपील भी की। एहयाती कदम के तौर पर किस भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों समूहों को अलग रखने और उन्हें एक-दूसरे को दूर हटाने के प्रयास किए गए।


