बेगूसराय में नए डीटीओ राजीव कुमार ने किया योगदान
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। जिले के नए डीटीओ राजीव कुमार ने डीटीओ मनोज कुमार से शनिवार को प्रभार ग्रहण किया। योगदान करने के बाद नये डीटीओ राजीव कुमार को बुके देकर मनोज कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में स्वागत किया। इस अवसर पर अन्य कर्मियों ने भी उन्हें बुके व माला देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यालय में एमवीआई मनीष व अन्य एमवीआई कार्यालय के कर्मी भी उपस्थित थे। नये डीटीओ ने अपने कार्यालय मे घुमकर देखा और अपने कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाकर परिचय प्राप्त किया। डीटीओ राजीव कुमार ने
अपने कार्यालय के कर्मियों से अपने पद का ख्याल रखते हुए पूरे ईमानदारी से कार्यों में तेजी लाने को कहा।


