वीर बाल दिवस के अवसर पर सांसद कमलजीत शहरावत ने दूध का प्रसाद वितरण किया।
नई दिल्ली – गुरु गोबिंद सिंह जी के चार छोटे साहिबजादो की शहादत को लेकर आयोजित वीर बाल दिवस के अवसर पर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा की सांसद कमलजीत शहरावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव बब्बर ने आज पश्चिमी जिला में जेल रोड़ पर स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा छोटे साहिबजादे मे माथा टेका और दूध बांटने की सेवा की उनके साथ पश्चिमी जिला के अध्यक्ष चन्दरपाल बक्शी पूर्व मेयर श्याम शर्मा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू , मंडल अध्यक्ष सोनू चड्डा, अरूण शर्मा,भरत मेहता, चरनजीत सिंह लवली, ओंकार सिंह सैनी परमिंदर सिंह प्रिंस,बीबी परमजीत कौर,राजा अरविंद सिंह,अमरजीत सिंह अमर, रेनू भल्ला, हरजीत कौर जौली सहित बहुत से जिला पदाधिकारी एवं मंडल के कार्यकर्ता भी मोजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा ने कहा की गुरु साहिब के परिवार की महान शहादत को देश कभी भूल नहीं सकता और हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिन्द सिंह जी ने अपना सारा परिवार शहीद करवा लिया देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा।
