पंचायत निर्वाचन नामावली वृहद पुनरीक्षण का कार्य आज से शुरू

*मतदाताओं की सुविधा हेतु आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in के माध्यम से वेब रजिस्ट्रेशन की सुविधा*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी, 19 अगस्त। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि जनसामान्य की जानकारी हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उ. प्र. द्वारा पंचायत निर्वाचन नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण हेतु विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की संशोधित अधिसूचना के द्वारा पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम निर्गत किया गया है। ग्राम पंचायत के निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण का कार्य आज दिनांक 19 अगस्त 2025 से प्रारंभ हुआ है, जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर वर्तमान निर्वाचक नामावली में परिवर्धित, संशोधित एवं विलोपित होने वाले नामों तथा नए मकानो/वर्तमान निर्वाचक नामावली में छूटे हुए मकानो के निर्वाचकों के नामों की जांच और परिवर्धन का कार्य प्रारंभ हुआ है।
अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) ने बताया कि आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 19 अगस्त से 22 सितंबर 2025 तक मतदाताओं की सुविधा हेतु आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in के माध्यम से वेब रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button