भाजपा के सातों सीटों पर विजय होने पर जनता का बहुत-बहुत शुकराना, सत्यनारायण डंग l
नई दिल्ली संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य तथा, समाज के दुख सुख के साथी, भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह के नाम से जाने जाने वाले सत्यनारायण डंग ने भारत की राजधानी दिल्ली के सातों लोकसभा प्रत्याशियों को विजई बनाने के लिए सर्वप्रथम जनता का बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद किया l सत्यनारायण डंग ने सभी प्रत्याशियों के सांसद बनने पर बहुत-बहुत बहुत-बहुत बधाइयां दी l

