पीएम मोदी स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित
-140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण : सीएम योगी
विशेष प्रतिनिधि
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया गया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने देश की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित एक भव्य समारोह में पीएम मोदी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे देश के लिए एक बड़ा सम्मान बताया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात ष्एक्स पर एक पोस्ट में कहा, स्लोवाकिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस ;फर्स्ट क्लास. से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के प्रति बढ़ते वैश्विक सम्मान का प्रतीक है। साथ ही, यह अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को सुदृढ़ बनाने, साझा समृद्धि को बढ़ावा देने और देशों के बीच स्थायी मित्रतापूर्ण संबंध विकसित करने में प्रधानमंत्री के असाधारण योगदान को मान्यता देता है।’ मुख्यमंत्री ने कहा, उनके ;प्रधानमंत्री के. दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली आवाज के रूप में उभर रहा है तथा दुनियाभर में प्रशंसा, विश्वास और सद्भावना अर्जित कर रहा है।’


