हत्या के मामले में एक महिला समेत तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तेघड़ा में हत्या करने में प्रयुक्त समानों को पुलिस की टीम ने की जब्त

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। फुलवड़िया और तेघड़ा थाना की पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई में तेघड़ा थानान्तर्गत अजगरबर स्थित मिलानपुर बांध के पास एक व्यक्ति का शव पाये जाने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभ्युिक्त में प्रिंस कुमार उर्फ छोटू कुमार, पिता-पंकज चौधरी, आशीष कुमार उर्फ कन्हैया कुमार, पिता- अनुज चौधरी दोनों गढ़हरा पोखरपार चौधरी टोला, थाना-गढ़हरा जिला-बेगूसराय का रहनेवाला है। पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया की प्रिंस कुमार, मृतक व्यक्ति मुरारी कुमार के साथ काम करते थे। जिसका मृतक व्यक्ति मुरारी कुमार के पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग था। इस प्रेम रहने के कारण मुरारी कुमार की पत्नी मौसम कुमारी के कहने पर प्रिंस कुमार, आशीष कुमार एवं अन्य साथी के साथ मिलकर 20 सितंबर की रात्रि करीब 20:30 बजे प्रिंस कुमार के द्वारा जन्मदिन में तेघड़ा जाने के बहाने से बुलाया। आशीष कुमार की मोटरसाईकिल से ये लोग तेघड़ा जाने के लिए निकल गए एवं तेघड़ा जाने के क्रम में अजगरबर स्थित मिलानपुर बांध के नीचे प्रिंस कुमार व आशीष कुमार तथा अन्य साथी के साथ मिलकर गला काट कर हत्या कर दी गई। इस घटना की कारित करने की योजना में प्रिंस कुमार उर्फ छोटू, आशीष कुमार उर्फ कन्हैया एवं मौसम कुमारी ने अपनी-अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। तत्पश्चात् पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाए तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, घटना कारित करने के समय अपराधियों के द्वारा पहने गये कपड़े एवं घटना में प्रयुक्त किया गया चाकू को बरौनी रेलवे स्टेशन वाशिंग यार्ड से बरामद किया गया। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करते हुए विधि-सम्मत आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुअनि अमलेश कुमार, थानाध्यक्ष तेघड़ा, पुअनि विजय कुमार सहनी, थानाध्यक्ष फुलवड़िया पुअनि विनीत कुमार, फुलवड़िया थाना उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button