लोधेश्वर धाम महादेवा मेले में नहीं अब श्रद्धा की सेवा करेगी पुलिस

*सावन मेले में ड्यूटी नहीं सेवा है धर्म बाराबंकी में डीएम एसपी ने दिया सशक्त संदेश*

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी सावन माह के पावन अवसर पर बाराबंकी जिले के प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर धाम महादेवा मेला को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है शनिवार को मेला स्थल स्थित ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व सेवा भाव को लेकर विशेष ब्रीफिंग की जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष मेले को 4 जोन और 9 सेक्टरो में बांटा गया है जिससे सुरक्षा व व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक न हो प्रत्येक जोन में एक क्षेत्राधिकारी (co ) की तैनाती रहेगी उन्होंने पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए

*यह ड्यूटी नहीं बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा है जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी*

उन्होंने कहा कि मंदिर के गर्भ ग्रह में तैनात सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए कार्य करें कोई भी विवाद या कहां सुनी की स्थिति उत्पन्न न हो प्रशासन की प्राथमिकता है

*पुलिस अधीक्षक का सख्त निर्देश अनुशासन और मानवता साथ-साथ*

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह अपनी ड्यूटी को केवल नौकरी नहीं सेवा का माध्यम समझे किसी भी स्थिति में जब तक दूसरा कर्मी ड्यूटी पर ना आए पद नहीं छोड़ना है श्रद्धालुओं से मृदुभाषा में व्यवहार ही असली कर्तव्य है

जिससे आपने प्रेम से बात कर ली समझिए यही आपकी सबसे बड़ी ड्यूटी है
*एसपी विजयवर्गीय*

इस महत्वपूर्ण ब्रीफिंग में एडीएम अरुण कुमार सिंह एसडीम विवेकशील यादव एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय पुलिस कर्मियों से कहा कि वे अपनी ड्यूटी को केवल नौकरी नहीं सेवा का माध्यम समझे किसी भी स्थिति में जब तक दूसरा कर्मी ड्यूटी पर न आए पद नहीं छोड़ना है श्रद्धालुओं से मृदु भाषा में व्यवहार ही असली कर्तव्य है जिससे आपने प्रेम से बात कर लीं समझिए वही आपकी सबसे बड़ी ड्यूटी है एसपी अर्पित विजयवर्गीय
इस महत्वपूर्ण ब्रीफिंग में एडीएम अरुण कुमार सिंह एसडीएम विवेकशील यादव एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर सुश्री गरिमा पंत कोतवाल अनिल कुमार पांडेय राजस्व टीम व संबंधित विभाग के अधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button