गौरीपुर में दुर्गा मेला के आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक
शकील बेग
नावकोठी, बेगूसराय संवाददाता। प्रखंड के गौरीपुर दुर्गापूजा समिति की बैठक मंदिर के प्रांगण में रविवार को आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता रजाकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया गणेश महतो ने की। उपस्थित सदस्यों ने आसन्न दुर्गा पूजा के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि विधान से पूजनोत्सव कराने का निर्णय लिया गया। मेला लगाने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में प्रशासनिक गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने, पूजा में आने वाले खर्च के लिए रजाकपुर, हसनपुर बागर, विष्णुपुर पंचायत के श्रद्धालुओं से आर्थिक सहयोग लेने, पूजा में शामिल होने के लिए आने वाले महिला श्रद्धालुओं के प्रसाधन निर्माण करने, शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाने का सदस्यों ने निर्णय लिया। दुर्गा पूजा की अवधि में संपूर्ण गाँव में मद्य निषेध पर अमल करने का निर्णय लिया गया। यह दुर्गा पूजा कलश स्थापना के साथ शुरू होगा तथा प्रतिमा विसर्जन तक लागू रहेगा। इस निर्णय पर आम आवाम ने खुशी जाहिर की। मौके पर मुखिया विजय पासवान, पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह, उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान, संजीव सिंह, सरपंच प्रतिनिधि शिवनंदन पासवान, घूरन पासवान, दीपक साह, सच्चिदानंद राय, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, अनिरुद्ध महतो सहित पूजा समिति के महेन्द्र चौधरी, श्रवण महतो, राजकुमार तांती, अरविन्द महतो, शिवपुजन चौधरी, रणजीत चौधरी, अमरेश सिन्हा, अमरजीत चौधरी, योगेंद्र चौधरी, भोला चौधरी, प्रिंस कुमार, जितेंद्र कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।




