चुनाव जीतते ही ‘लापता’ हुए विधायक! बशीरहाट में टीएमसी विधायक सुरजीत मित्रा के खिलाफ लगे पोस्टर, मचा हड़कंप

 

बशीरहाट :चुनाव जीतने के बाद जनता के बीच से गायब होने को लेकर बशीरहाट दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक सुरजीत मित्रा उर्फ बादल के खिलाफ ‘लापता’ होने के पोस्टर लगाए गए हैं। रविवार रात से बशीरहाट 1 नंबर ब्लॉक के गाछा इलाके में विधायक की तस्वीर वाले ये पोस्टर जगह-जगह चिपकाए गए, जिससे क्षेत्र में भारी राजनीतिक हड़कंप मच गया है। देखते ही देखते इन पोस्टरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।पोस्टरों पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है— “चुनाव के बाद से लापता हैं बशीरहाट दक्षिण के विधायक सुरजीत मित्रा (बादल)”।जनता का आक्रोशस्थानीय निवासियों का आरोप है कि चुनाव से पहले विधायक ने क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के कई वादे किए थे, लेकिन चुनाव खत्म होते ही वे इलाके से पूरी तरह गायब हो गए हैं। किसी भी सार्वजनिक समस्या या शिकायत के लिए वे उपलब्ध नहीं रहते। माना जा रहा है कि स्थानीय लोगों के इसी आक्रोश के कारण ये पोस्टर लगाए गए हैं।पोस्टरों पर किसने नहीं लिखा नाम?हालाँकि, ये पोस्टर किसने लगाए हैं, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टर पर किसी व्यक्ति या राजनीतिक संगठन का नाम दर्ज नहीं है, जिससे कयासों का बाजार गर्म है कि यह स्थानीय असंतुष्ट निवासियों का काम है या विरोधियों का।भाजपा का तीखा हमलाइस घटना के सामने आते ही बशीरहाट दक्षिण के राजनीतिक हलकों में जुबानी जंग तेज हो गई है। स्थानीय भाजपा नेता डॉ. शौर्य बनर्जी सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि चुनाव जीतने के बाद जनता को भूल जाना टीएमसी नेताओं की पुरानी आदत रही है। विधायक की यह अनुपस्थिति जनता के जमीनी गुस्से और हताशा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button