रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा की तैयारी विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 27 मार्च : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अश्विनी कुमार वालिया ने बताया कि हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में पूरे राज्य में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह को लेकर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया है।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में हरियाणा के कार्यकर्ताओं की जोरदार भागीदारी होगी। इस के लिए प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।  प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली एवं अन्य पदाधिकारी हाल ही में  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बारे विस्तार से चर्चा की। इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से भी मुलाकात की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button