14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री मोदी का मेगा रैली

SPG ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

 

अजित प्रसाद, कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 14 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस हाई-प्रोफाइल रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले एसपीजी (SPG) के अधिकारियों ने ब्रिगेड ग्राउंड का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
एसपीजी के अधिकारियों ने सभा स्थल के चप्पे-चप्पे का जायजा लिया। मंच की ऊँचाई, प्रवेश और निकास द्वार, और प्रधानमंत्री के काफिले (कॉन्वेय) के मार्ग को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी समन्वय बैठक की गई है। रैली के दिन पूरे क्षेत्र को ‘नो फ्लाई ज़ोन’ घोषित किया जा सकता है।

आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी नेतृत्व का लक्ष्य है कि इस ब्रिगेड सभा के जरिए राज्य में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया जाए। मंच निर्माण से लेकर लाखों लोगों के बैठने की व्यवस्था तक, हर काम की निगरानी खुद राज्य भाजपा के शीर्ष नेता कर रहे हैं।

14 मार्च की इस रैली में प्रधानमंत्री बंगाल की जनता के लिए क्या संदेश देते हैं, इस पर पूरे राजनीतिक गलियारे की नजर टिकी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button