शहीद दिवस पर जनसुराज नेताओं ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

 

_रमेश ठाकुर-पश्चिम चंपारण,बिहार_शहीद दिवस के अवसर पर जनसुराज के कर्मठ एवं जुझारू युवा नेता ओम ठाकुर की अध्यक्षता में तीन लालटेन चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर क्रांतिकारी वीरों को नमन किया गया।

इस मौके पर जनसुराज के युवा नेता धीरज तिवारी, जावेद अहमद, महिला नेत्री डॉ. अर्चना बाला, रश्मि राव सहित कई अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता ओम ठाकुर और धीरज तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि शहीद भगत सिंह ने जिस निडरता से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था, उसी तरह आज बिहार के भ्रष्टाचार और कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की विचारधारा को आत्मसात कर ही बिहार में एक नया बदलाव लाया जा सकता है।

वहीं, जनसुराज के युवा नेता जावेद अहमद ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है, जिसकी जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा देंगे।

महिला नेत्री डॉ. अर्चना बाला और रश्मि राव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी मानसिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उन्हें अब यह भी समझ नहीं आ रहा है कि किस कार्यक्रम में क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है और बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है।

इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया और शहीद भगत सिंह को नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button