पानीघाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, मरीजों और कर्मियों से की सीधी बातचीत
पानीघाटा/सिलीगुड़ी: आम लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जानने के लिए राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने पानीघाटा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न विभागों का दौरा किया और मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर जमीनी हालात की जानकारी ली।
उन्होंने इलाज की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी तरह की कमी मिलने पर उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बेहतर सुविधाओं को लेकर मंत्री के इस दौरे से स्थानीय लोगों में उम्मीद और उत्साह देखा गया।



