पुणे ट्रेकर मौत मामला: मंगेतर और प्रेमी गिरफ्तार

मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर खाई में धकेला: पुलिस

विशेष प्रतिनिधि
पुणे। महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले रियल एस्टेट फर्म के निदेशक केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुणे पुलिस ने मंगलवार को उनकी मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। उन पर केतन को पुणे के लोहागढ़ किले से गहरी खाई में धकेलने का आरोप है। पहले इसे एक दुर्घटना माना जा रहा थाए लेकिन जांच में हत्या की साजिश सामने आई है।
यह घटना 18 जून को हुई थी। गहुंजेए पुणे जिले के निवासी 26 वर्षीय केतन का शव किले के पास एक खाई में मिला था। पुलिस ने पहले बताया था कि केतन अपनी मंगेतर सिया और दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर थे। तस्वीरें लेते समय वह करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। मंगेतर सिया गोयल ने तुरंत इसकी जानकारी लोनावाला ग्रामीण पुलिस को दी थी। उन्होंने बताया कि किले में सैर के दौरान केतन फिसलकर खाई में गिर गए थे। इसके बाद आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। केतन की शादी इसी साल सिया गोयल से होनी थी। परिवारों ने उदयपुर, राजस्थान में एक महल बुक कर भव्य शादी की तैयारियां की थीं।
संदेह और जांच के दायरे पर एसपी ने क्या बताया.
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि मौत के हालात संदिग्ध लग रहे थे। इसी कारण पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। हमारी टीमों ने वित्तीय विवादों और व्यक्तिगत संबंधों सहित कई पहलुओं की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को एक अहम जानकारी मिली। सिया गोयल का कोंढवा, पुणे निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ संबंध था। जांच में पता चला कि सिया गोयल, केतन से शादी नहीं करना चाहती थी।
हत्या की साजिश कैसे रची गई.
पुलिस के अनुसारए सिया और चेतन ने केतन को खत्म करने की साजिश रची। योजना के तहतए सियाए केतन को सैर के बहाने लोहागढ़ किले ले गई। चेतन को बाद में उसी स्थान पर बुलाया गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर केतन को किले से नीचे धकेल दियाए इससे उनकी मौत हो गई। संदेह के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा ने चेतन बाबूलाल चौधरी को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button