गोल्ड रिजर्व बेचने का दावा फर्जी: आरबीआई

भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ;आरबीआई ने मीडिया में छपी उन रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि केंद्रीय बैंक ने लगभग 12 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबर स्वर्ण भंडार बेच दिया है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने भी इसे गलत सूचना बताते हुए साफ किया कि कैंद्रीय बैंक की तरफ से इस तरह का कोई लेन.देन नहीं हुआ है।
केंद्र सरकार की प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो ;पीआईबीद्ध फैक्ट चेक और आरबीआइ की तरफ से अलग अलग प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ब्लूमबर्ग नाम की एजेंसी की तरफ से प्रसारित रिपोर्ट को गलत करार दिया गया है। उक्त रिपोर्ट में कहा गया था कि आरबीआई ने मई 2026 के मध्य तक स्वर्ण बेचकर विदेशी मुद्रा आस्तियों को मजबूत किया हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button