बांकीपुर सीट पर राजद ने ठोका दावा

-शक्ति यादव ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

-आज से 13 जुलाई तक होगा नॉमिनेशन
भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। बांकीपुर सीट पर उपचुनाव को लेकर आज से नॉमिनेशन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो जाएगी। नामांकन आज से 13 जुलाई तक चलेगा। इस बीच अब राजद ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने ऐलान किया कि बांकीपुर सीट से आरजेडी भी चुनाव लड़ेगी।
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर शक्ति यादव ने कहा, बांकीपुर उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। पिछली बार राष्ट्रीय जनता दल ने बांकीपुर से चुनाव लड़ा था और लगभग 50000 वोट मिले थे। कार्यकर्ताओं ने लगन के साथ योगदान दिया था। हम भले चुनाव हार गए थे लेकिन हमारी जमीन बांकीपुर में मजबूत हुई है। राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने ऐलान किया है कि आरजेडी इस बार बांकीपुर का चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी।
आगे शक्ति यादव ने यह भी कहा कि बांकीपुर की जनता ने ठाना है, इस बार राष्ट्रीय जनता दल को जिताना है। हमने काम करना वहां शुरू कर दिया है और राजद को जनता योगदान देगी। इस चुनाव को लेकर महागठबंधन से ही कांग्रेस की तरफ से भी उम्मीदवार उतारे जाने का दावा किया जा रहा है। यानी कि आरजेडी और कांग्रेस दोनों बांकीपुर सीट पर अपने.अपने उम्मीदवार उतारना चाह रही है। लेकिन आखिर में महागठबंधन में क्या फैसला, लिया जाता है यह देखने वाली बात होगी।
दूसरी तरफ, प्रशांत किशोर पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। इसका ऐलान जन सुराज चीफ मनोज भारती ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर रविवार को किया। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था। पिछले 4 सालों से जन सुराज ही मेरी जिंदगी है। पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है। उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा। अगर बांकीपुर सीट से हमारी पार्टी जीतती है तो पार्टी का मनोबल बढ़ेगा।
जन सुराज से पहले जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया था। उन्होंने सोशल एक्‍ट‍िविस्‍ट वीणा मानवी को कैंडिडेट बनाया है। 30 जुलाई को इस सीट के लिए वोटिंग होगी. जबकि 3 अगस्त को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button