आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला

-मरांडी, सी पी सिंहए संजय सेठ आरएसएस ऑफिस पहुंचे

भारत पोस्ट संवाददाता
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ;आरएसएस. कार्यालय पर मंगलवार देर रात तौर पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते बाबूलाल मरांडी, सी पी सिं,ए संजय सेठ आरएसएस ऑफिस पहुंचे हैं। पुलिस की टीम भी जांच करने पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर पेट्रोल बम आरएसएस ऑफिस पर फेंकने की कोशिश करते नजर आए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
घटना के बारे में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संघ कार्यालय में इस प्रकार का हमला होता है तो ये कोई छोटी मोटी घटना नहीं है. ये बड़ी घटना है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और डीसी से बात हुई है। पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और जितनी जल्दी हो सके दोनों अपराधी को पकड़े। बाबूलाल मरांडी ने क्षेत्र में पुलिस पिकेट की व्यवस्था हो जिससे कि घटना की पुनरावृत्ति न हो।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि 12:36 पर दो युवक आकर पेट्रोल बम से हमला करते हैं। एक दूसरी मंजिल परए एक नीचे। उन्होंने कहा कि ये साधारण घटना नहीं है। ये हमारी मां पर हमला है. जिस नीयत से ये हमला किया गया है पुलिस प्रशासन को उस नीयत का पता लगाना चाहिए। उन्होंने कहा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक टैक्सी है और सपोर्ट में एक मोटरसाइकिल है। उन्होंने कहा कि युवक एक बार नहीं दो बार आए हैं। एक बार आए हैं। अपना चेहरा छुपाया। बम मारा। फिर चले गए। फिर वापस आए और दूसरा बम चलाया। इनकी योजना लंबी थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही गिरफ्तारी हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button