सागर को प्रशस्ति पत्र व नगद रुपये देकर किया पुरस्कृत
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी । जनपद के थाना जहांगीराबाद के ग्राम कादिरपुर में एक व्यक्ति के कुएं में दुर्घटनावश गिरने की सूचना पर आरक्षी दिनेश सिंह सागर, थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बिना अपनी जान की परवाह किए स्वयं कुंए में उतरकर अत्यंत जोखिमपूर्ण स्थिति में उपरोक्त व्यक्ति को सकुशल बाहर निकालकर जान बचाई गई। उक्त सराहनीय कार्य के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा आरक्षी दिनेश सिंह सागर को प्रशस्ति पत्र व 1000/- रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया गया।


