सरकारी स्कूलों की बदहाली के खिलाफ सिलीगुड़ी में SFI का प्रदर्शन

शिक्षक नियुक्ति और फीस वृद्धि पर उठाए सवाल

 

अजित प्रसाद,सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल):
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सरकारी स्कूलों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज SFI (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) दार्जिलिंग जिला समिति ने सिलीगुड़ी स्थित डी.आई. (District Inspector of Schools) कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

दोपहर लगभग 12:45 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने राज्य सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। SFI ने मांग की है कि सरकारी स्कूलों में दाखिले (Admission) के समय ली जा रही अतिरिक्त फीस को तत्काल बंद किया जाए। छात्रों का आरोप है कि सरकारी संस्थानों में भी अब बोझ बढ़ाया जा रहा है. स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर तुरंत विषय शिक्षकों (Subject Teachers) की स्थायी नियुक्ति की जाए ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को सुधारा जाए, जिसमें सुरक्षित भवन, पीने का पानी और शौचालयों की व्यवस्था शामिल हो।

प्रदर्शन के दौरान SFI नेताओं ने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। यदि इन मांगों पर जल्द ही सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के अंत में छात्र प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन (Memorandum) डी.आई. कार्यालय को सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button