दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता से सुनील शर्मा ने मुलाकात की।

नई दिल्ली,ज्योति वूमेन एंड चिल्ड्रेन डेवलपमेंट सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती  सुनील शर्मा ने अपनी टीम के सदस्य अक्षय सैनी ओर अर्पन सिंह  के साथ दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कि ओर दिल्ली को स्वच्छ ओर प्रदूषण मुक्त बनाने ओर गौ माता को  शोषण मुक्त बनाने पर चर्चा की श्रीमती सुनील शर्मा ने बताया कि दिल्ली के 85% हिस्से में कूड़े कचरे ओर सड़कों पर मलवे के ढेर लगे हुए हैं। सिवर जाम है, नालियां ओर नाले कचरे से भरें हुए हैं जिसके कारण बारिश में जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है।  जिसके कारण दिल्ली में बड़े बड़े हादसे हो चुके हैं उन हादसों से कोई अनजान नहीं है इन सबके लिए सरकारें ही दोषी नहीं है हम सब भी दोषी है। घरों से कचरा निकाला सड़कों पर गलियों में, मकान तोड़ा  मलवा सड़कों पर डाल देते हैं मकान बनाने के लिए मेटिरियल सड़कों पर फैला देते है  हम सब को मिलकर दिल्ली को साफ रखने की पहल करनी चाहिए। कूड़े कचरे से बड़ी गम्भीर बिमारियां फैलती है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से बहुत सारी बिमारियां जन्म ले रही है जिसके कारण हमारे बच्चों,बुजुर्गो एवं गर्भवती महिलाओं पर बिमारियों का असर ज्यादा पड़ रहा है। बच्चे,बुजुर्ग एवं गर्भवती महिला जानलेवा बिमारियों का शिकार हो रहे हैं।                                                         श्रीमती सुनील शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बताया कि कुछ स्वार्थी लोग  हमारी गऊ माता का शोषण कर रहे है शोषण ऐसा कि भगवान उनको कभी माफ नहीं करेगा। गऊ माता को लाते हें दूध निकालते हैं उस समय थोड़ा चारा देते हैं और फिर सर्दी हो गर्मी हो या बारिश उनको सड़कों पर छोड़ देते है हमारी गऊ माता पेट भरने के लिए गन्दे कपड़े प्लास्टिक की थैलियां खाती है जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है कई बार हमारी गऊ माता को भारी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। कई बार हमारी गऊ माता सड़क हादसे का शिकार हो जाती है उनको गम्भीर चोटें आ जाती हैं जिसके कारण कई बार हमारी उनकी मृत्यु भी हो जाती है। कूड़े कचरे में घूमने के कारण उनके पैरों में टूटें हुए कांच के टुकड़े लगना तो आम बात है। ये सब शोषण नहीं तो क्या है हम सब को हमारी गऊ माता को इस शोषण से बचाना होगा। संस्थाओं को सरकारों को मिलकर गऊ माता को इस शोषण से मुक्त कराना होगा। सरकारों को इसके लिए कुछ नियम बनाने होंगे गऊ माता को सड़कों से हटाकर उनको सुरक्षित जगहों पर या नजदीकी गऊशाला में रखना होगा। गऊ माता के मालिक जो उनको ऐसे सड़कों पर छोड़ देते हैं उन पर एक निश्चित जुर्माना लगाकर ओर आगे ऐसा अपराध न करने की चेतावनी देकर गऊ माता को उनके हवाले कर दिया जाए ओर गऊ माता को शोषण से बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उनकी बातों को ध्यान से सुना ओर ज्योती वूमेन एंड चिल्ड्रेन डेवलपमेंट सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती सुनील शर्मा व उनकी टीम की  इस नेक काम को करने की पहल की सराहना करते हुए इस नेक काम को करने में उनकी मदद करने का आश्वासन  दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button