राज्यसभा के लिए सुस्मिता देव, सुखेंदु शेखर और प्रकाश बारिक ने दाखिल किया नामांकन;

* शुभेंदु अधिकारी और शमीक भट्टाचार्य रहे मौजूद

 

अजित प्रसाद/कोलकाता : पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन उम्मीदवारों—सुखेंदु शेखर रॉय, सुस्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक ने विधानसभा पहुंचकर अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए इन तीनों नेताओं के नामांकन को लेकर आज राज्य विधानसभा परिसर में भारी राजनीतिक हलचल देखी गई।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों के साथ मुख्य रूप से राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।गौरतलब है कि पिछले दिनों इन तीनों नेताओं ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ये सीटें खाली हुई थीं। भाजपा ने इन खाली सीटों पर इन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा में मौजूदा सदस्य संख्या के समीकरणों को देखते हुए इन तीनों उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button