सर्वसम्मति से हुआ अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा का चुनाव, प्रदीप अग्रवाल बने अध्यक्ष
नोएडा। अग्रवाल मित्र मंडल नोएडा की नई कार्यकारीणी का चुनाव सर्वसम्मति से 25 मई को संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महासचिव सुशील सिंघल एवं कोषाध्यक्ष पद पर अनुज गुप्ता को चुना गया। 26 मई को हुई एजीएम की मीटिंग में नए कार्यकारीणी ने अपना पदभार ग्रहण किया। चुनाव अधिकारी बलराज गोयल की देखरेख में चुनाव सर्वसम्मति से हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रदीप अग्रवाल, महासचिव पद पर सुशील सिंघल, कोषाध्यक्ष पद पर अनुज गुप्ता को चुना गया। इनके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर मूलचंद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, विपिन अग्रवाल, सचिव पद पर नेत्रपाल अग्रवाल, गिरराज कुमार अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, सह कोषाध्यक्ष पद पर विकास जैन मित्तल, सह सचिव पद पर मनोज अग्रवाल, मनोज गोयल, राजेश कुमार अग्रवाल, कार्यकारणी सदस्य पद पर राधेश्याम गोयल, श्री भगवान अग्रवाल, नरेश गर्ग, विमल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मनीष कुमार गोयल, गिरीश कुमार अग्रवाल, अमित कुमार सिंगल सचिन मित्तल, सुभाष गर्ग को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना गया। चुनाव में संजय कुमार गोयल, राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल, विकास बंसल, मुकेश गुप्ता और अशोक गोयल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।




