बच्चों में सकारात्मक सोच के विकास हेतु मनाया गया थिंक पॉजिटिव डे
भारत पोस्ट
पटना, प्रत्येक वर्ष 13 सितंबर को थिंक पॉजिटिव डे के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा छात्र-छात्राओं में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा आशावादी दृष्टिकोण के विकास हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित की गई।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि सकारात्मक सोच के कारण व्यक्ति का दिल और दिमाग शांत रहता है। वह खुश रहता है। वह संतुष्ट रहता है जिससे उसके आसपास सदा खुशनुमा माहौल बना रहता है। कष्ट होने पर भी वह उससे निजात पा जाता है। इसलिए सदा सकारात्मक सोच रखें, आशावादी बनें। सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है।
विद्यालय में नव पदस्थापित अंग्रेजी की शिक्षिका प्रणया कुमारी ने कहा कि सकारात्मक सोच की जीवन में अति महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इससे व्यक्ति कभी निराश नहीं होता है तथा जीवन में उसे लगातार सफलता मिलती रहती है।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक सरफुद्दीन नूरी, अमित कुमार एवं तालिमी मरकज सदस्या रेशमा खातून ने भी छात्र-छात्राओं सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए अनेकों टिप्स दिए।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने से बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित होगी जिससे सफलता उनके कदमों को चूमेगी।




