बिजनौर में नदी में फंसी वन विभाग की गाड़ी
भारत पोस्ट ब्यूरो
बिजनौर में वन विभाग की बोलेरो नदी में फंस गई। टीम सूखी हुई नकटा नदी को पार कर रही थी, तभी अचानक नदी में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। बोलेरो में सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई। फिर बुलडोजर से खींचवाकर बोलेरो को बाहर निकलवाया।
पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के कारण बिजनौर की कई नदियां उफान पर हैं। कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कई नेशनल और स्टेट हाईवे पानी में डूबे हैं। शनिवार सुबह बढ़ापुर इलाके में नकटा नदी को पार कर रही वन विभाग की गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। गाड़ी में सवार कर्मचारियों ने कूद कर अपनी जान बचाई।


