तिहाड़ जेल में ‘स्किल टैलेंटहंट-2026’ का भव्य ग्रैंड फिनाले, बंदियों ने गायन, नृत्य, संगीत, चित्रकला, कविता और अभिनय में दिखाई प्रतिभा

 

*राजू बोहरा / वरिष्ठ संवाददाता*

नई दिल्ली,  सितंबर। दिल्ली जेल प्रशासन एवं एनजीओ आर्ट क्रिएशंस कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में सेंट्रल जेल नंबर 8/9, तिहाड़ में ‘तिहाड़ स्किल टैलेंट हंट-2026’ का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। कार्यक्रम का संदेश ‘हुनर से उड़ान, स्किल से पहचान, भविष्य की ओर नई पहचान’ रहा।
करीब 11 दिनों तक चले इस प्रतिभा खोज आयोजन में बंदियों ने गायन, नृत्य, वाद्य संगीत, चित्रकला, कविता पाठ और अभिनय जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का विजेताओं के रूप में चयन किया गया।
प्रतिभाओं के आकलन के लिए पंजाबी पॉप गायक भूपेंद्र सिंह भूपी, पार्श्व गायक दीपक राणा, गायिका खुशबू लता, चरणजीत साकला तथा मेंटर साजिद अली और मनीष ठाकुर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त महानिदेशक पंकज कुमार (आईएएस) और उप महानिदेशक कुलदीप सिंह (दानिक्स) उपस्थित रहे। महानिदेशक (जेल) आनंद मोहन (आईपीएस) ने अपने शुभकामना संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पंकज कुमार एवं कुलदीप सिंह ने तिहाड़ जेल परिसर में पुस्तकालय का उद्घाटन किया तथा वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन सेंट्रल जेल 8/9 के अधीक्षक धीरज माथुर एवं जेल अधिकारियों की देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम में स्काई हाइट ग्लोबल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन मनोज कुमार, म्यूजिक वन रिकॉर्ड्स तथा रेंट एन राइड चित्राका ई-बाइक के विजय सिंह का सहयोग रहा। आर्ट क्रिएशंस कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष नरेश बैसला एवं महासचिव रचना जैन ने बताया कि संस्था इससे पहले ‘तिहाड़ आइडल’ के विभिन्न सीजन भी आयोजित कर चुकी है। कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर आयुष बैसला थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button