*केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रवि कुंडली को जन्मदिन की बधाई दी*
अश्विनी वालिया
नई दिल्ली :- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया(आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुंडली ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर रामदास आठवले ने केक खिलाकर रवि कुंडली को उनके जन्मदिन की बधाई दी। रामदास आठवले ने कहा कि रवि कुंडली एक युवा नेता हैं और हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के विस्तार के लिए के लिए पूरे जोर-जोर से लगे हुए हैं। रवि कुंडली ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि, महासचिव केंद्रीय कार्यकारिणी राजिंदर सिंह, जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र एस सी मोर्चा रमेश चौधरी, अश्विनी कुमार वालिया प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।