शारीरिक शोषण की शिकायत से नाराज कामांध युवक ने उन्नाव में हत्या कर बुलंदशहर में फेंकी लाश

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। शरीर की आग बुझाने यानी वासना में अंधे कामांध युवक ने बहाने से बुलाकर कानपुर में रहने वाली युवती की उन्नाव में गोली मारकर हत्या कर दी।
इस युवती ने 19 मई को सदर कोतवाली में नर्सिंगहोम संचालक के खिलाफ शारीरिक शोषण करने की शिकायत की थी। जिससे हत्यारा युवक बहुत-बहुत नाराज था। उसका अपहरण उसके निवास क्षेत्र बर्रा से किया गया था । इसके बाद उसके शव को बुलंदशहर जाकर फेंक दिया। मामले युवती की मां ने उन्नाव के नर्सिंगहोम संचालक और उसके भतीजे के खिलाफ अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा कराया था।
फिलहाल जांच में जुटी पुलिस आरोपित भतीजे को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्हें हत्या कबूल कर ली और दबाव बनने पर नर्सिंगहोम संचालक ने भी थाने में सरेंडर कर दिया। वहीं, शव की बरामदगी के लिए आरोपित भतीजे को लेकर पुलिस एक टीम बुलंदशहर को रवाना हो गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से उन्नाव की रहने वाली महिला बच्चों की पढ़ाई के लिए बी-ब्लाक कर्रही विश्वबैंक बर्रा में किराए का कमरा लेकर रहती है। 25 मई को उन्होंने बर्रा थाने में उन्नाव के शेखपुर स्थित उत्तम हास्पिटल के संचालक देवकांत उत्तम और उसके रिश्ते में भतीजे व एंबुलेंस चालक विवेक पटेल के खिलाफ मुकदमा कराया था। इसके बाद ही अपरण करके इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में गहनता से जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button