पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर: नाथुला और शेराथांग में भारी बर्फबारी, आज भी संदकफू-फालुट में हिमपात के आसार

अजित प्रसाद,गंगटोक/दार्जिलिंग: नए साल के पहले हफ्ते में पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। रविवार सुबह सिक्किम के सीमावर्ती इलाकों नाथुला और शेराथांग में नए सिरे से बर्फबारी शुरू हो गई है। सुबह से हो रही हल्की और मध्यम बर्फबारी ने जहां एक ओर पर्यटकों के चेहरे पर खुशी ला दी है, वहीं ऊंचाई वाले इन क्षेत्रों में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है।पर्यटकों में भारी उत्साहबर्फबारी की खबर मिलते ही सिक्किम पहुंचे पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में बर्फ की मोटी परत जमने के कारण नज़ारा बेहद खूबसूरत हो गया है। हालांकि, कड़ाके की ठंड और कम दृश्यता के कारण स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।संदकफू और फालुट में भी अलर्टपश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी संदकफू और फালुट में शनिवार को भी मौसम का पहला हिमपात हुआ था। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज भी इन दोनों इलाकों में फिर से बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है। दार्जिलिंग के इन दुर्गम लेकिन खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर बर्फ गिरने की खबर से होटल व्यवसायी भी उत्साहित हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।ठंड का प्रकोप बढ़ाइस बर्फबारी का सीधा असर निचले इलाकों पर भी पड़ रहा है। दार्जिलिंग शहर और कलिम्पोंग में कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में पूरे उत्तर बंगाल और सिक्किम में ठंड का अहसास और ज्यादा “जंकिए” (कड़ाके की ठंड) वाला होगा।



