एसी में विस्फोट से बिल्डिंग में आग

-मुख्यमंत्री ने बचाव अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

भारत पोस्ट संवाददाता
नोएडा। नोएडा के सेक्टर.75 में स्थित एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई, जिसके बाद एहतियातन इमारत को खाली करा लिया गया। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि यह घटना सेक्टर.75 में स्थित आइवी काउंटी सोसाइटी में सुबह आठ बजे हुई। उन्होंने बताया कि आग फ्लैट में एयर कंडीशन में हुए विस्फोट की वजह से लगी. के कारण पूरी सोसाइटी में अफरा.तफरी का माहौल पैदा हो गया।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने पर निवासी सीढ़ियों के रास्ते इमारत से बाहर निकले. पुलिस ने बताया कि पूरी इमारत खाली करा ली गई और आसपास के फ्लैटों में रहने वालों को भी एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। सीएमओ के द्वारा जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने ;योगी आदित्यनाथ ने. अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और यदि कोई घायल हो तो उसे उचित चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button