बंगाल के नदिया में 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या 

 

नदिया ( पश्चिम बंगाल ) ; जिले के  कृष्णानगर में दिनदहाड़े गोलीबारी। एक युवक ने 12वीं कक्षा की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि छात्रा को उसके घर की दूसरी मंजिल पर गोली मारी गई। छात्रा के सिर में गोली मारी गई। घटना कृष्णानगर के मानिकपाड़ा इलाके में हुई। मृतक छात्रा का नाम इशिता मलिक है।

मृतक छात्रा के बड़े भाई ने बताया कि युवक का घर उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा में है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या युवक का मृतक छात्रा से कोई पूर्व परिचय या रिश्ता था। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छात्रा कृष्णानगर आने से पहले कांचरापाड़ा में रहती थी। इसलिए पुलिस को शक है कि युवक छात्रा का पूर्व परिचित है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या हत्या किसी तनावपूर्ण रिश्ते के कारण हुई है। पुलिस ने हमलावर को पकड़ने के लिए आस-पास के थानों को भी अलर्ट कर दिया है। घर-घर जाकर तलाशी भी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button