7-

6-

5-हल्द्वानी रैली से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद
-आठ को खरगे देंगे चुनावी मुद्दों को धार
भारत पोस्ट संवाददाता
देहरादून। ढाई साल बाद उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी मुद्दों को धार देने के साथ ही भाजपा पर सियासी वार करेंगे। आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं की रैली से कुमाऊं मंडल की 29 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल गरमाएंगे।
प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से 29 सीट कुमाऊं मंडल के छह जिलों की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली थी। इसमें 11 विस सीट कुमाऊं मंडल की है। मंगलौर विस सीट पर उपचुनाव के बाद कांग्रेस को एक सीट की बढ़त मिली। गढ़वाल मंडल में 41 विधानसभा सीटों में मात्र नौ सीटें कांग्रेस के कब्जे में है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की हल्द्वानी में कार्यकर्ता रैली से कांग्रेस चुनावी शंखनाद करेगी। रैली में पेपर लीकए चढ़ावा चोरीए कानून व्यवस्थाए बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दों को कांग्रेस धार देने के साथ भाजपा पर सियासी वार करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की हल्द्वानी रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी ने रैली में 35 से 40 हजार कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी के सभी नेता रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। आगामी चुनाव को राष्ट्रीय नेतृत्व गंभीरता से ले रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की हल्द्वानी रैली से चुनावी शंखनाद होगा। आने वाले समय में राहुल गांधीए प्रियंका गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं के उत्तराखंड में कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौर से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियालए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अन्य नेताओं से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिए कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आपसी समन्वय बना कर काम करें।

4-चाहे जितनी रुकावटें पैदा करे भाजपा
हर हाल में होगा ष्छात्रों की गूंजष् कार्यक्रम: अजय राय
भारत पोस्ट संवाददाता
लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम ष्छात्रों की गूंजष् को रोकने की कोशिश कर रही है लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं होंगे। प्रयागराज में हर हाल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से अपील करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
बता दें कि आठ अगस्त को प्रस्तावित श्छात्रों की गूंजश् कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल की अनुमति कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने निरस्त कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व स्थानीय कांग्रेसी कार्यवाहक अध्यक्ष से उनके आवास पर मिलने पहुंचेए लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाए हैं कि सरकार के दबाव में अनुमति निरस्त की गई। उन्होंने कहा कि केपी ट्रस्ट ने 30 जुलाई को कार्यक्रम की अनुमति दी थी तब ऐसा कुछ नहीं था। इससे पहले भी भाजपा शासित राज्यों राजस्थान व उत्तराखंड में पहले दबाव के कारण आयोजन की अनुमति निरस्त की गई और बाद में सरकार को अनुमति देनी पड़ी।
उन्होंने एक्स पर अपने वीडियो संदेश में कहा कि भाजपा सरकार चाहे जितनी भी रुकावटें पैदा कर लेए 8 अगस्त को प्रयागराज की पावन धरती पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ष्छात्रों की गूंजष् कार्यक्रम हर हाल में आयोजित होगा। पहले कोटा ;राजस्थानद्धए फिर देहरादून ;उत्तराखंडद्ध और अब प्रयागराज। भाजपा सरकार हर जगह युवाओं और राहुल गांधी जी के इस ऐतिहासिक संवाद को रोकने की नाकाम कोशिश कर रही है लेकिन देश के युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

3-उत्तराखंड में में 85 मार्ग बंदए मलबे में दबी कार
-खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं अलकनंदा.मंदाकिनी
भारत पोस्ट संवाददाता
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा और आगामी मौसम चेतावनियों के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से बात की। उन्होंने विभिन्न जिलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सीएम ने सभी आपदा प्रबंधन व राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एजेंसियों को पूरी सतर्कता से कार्य करने को कहा। संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी का निर्देश दिया। नदी.नालों के जलस्तर पर सतत दृष्टि रखने को भी कहा गया। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार के लिए देहरादूनए चमोली और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के शेष जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर तेज वर्षाए आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है।
लगातार बारिश के बीच बृहस्पतिवार सुबह विजयनगर.तैला मोटर मार्ग एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। विजयनगर.तैला मोटर मार्ग 80 से अधिक गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग है। मानसून के दौरान इस मार्ग का शुरुआती हिस्सा लगातार भूस्खलन और भूधंसाव से प्रभावित हो रहा हैए जिससे सड़क बार.बार बंद हो रही है।
भिलंगना के घुत्तू क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बुधवार देर रात हुई भारी बारिश के चलते मुख्य बाजार घुत्तू में भीषण लैंडस्लाइड हो गयाए जिससे बाजार क्षेत्र में अफरा.तफरी का माहौल बन गया। भूस्खलन के कारण कई आवासीय भवनों पर खतरा मंडरा रहा हैए जबकि एक वाहन मलबे में दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे आ गया। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा मुख्य बाजार की ओर आ गयाए जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कई मकानों के आसपास मलबा जमा होने से भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गएए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकिए प्रभावित परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश के कारण लोग पूरी रात सतर्क रहे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनए राजस्व विभाग और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है तथा खतरे की जद में आए मकानों का आकलन किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है।

2-भारत में प्रतिबंधित है मेरा इंस्टा अकाउंट: केजरीवाल
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने मेटा से इस कदम पर सवाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्टीकरण मांगने के बार.बार के प्रयासों के बावजूद कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई। केजरीवाल ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर जानकारी दी।
केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली कंपनी से अपने अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने मेटा पर तंज कसते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इतना न झुकें। केजरीवाल ने यह भी सुझाव दिया कि यह कदम केंद्र सरकार के इशारे पर उठाया गया हो सकता है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पोस्ट में मेटा इंडिया से सीधे पूछा कि उनका अकाउंट क्यों प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने बताया कि मेटा के भारत कार्यालय में मौखिक पूछताछ से पता चला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि कार्यालय में कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध का कारण नहीं बता रहा है। कोई यह भी नहीं बता रहा कि प्रतिबंध कैसे हटाया जा सकता है।
केजरीवाल ने बताया कि प्रतिबंध के संबंध में भेजे गए सभी ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है। उन्हें केवल सामान्य संदेश ही मिले हैं। उन्होंने इस सेवा को श्बहुत खराबश् बताया। केजरीवाल ने मेटा को चेतावनी दी कि यदि वह प्रधानमंत्री के सामने इतना झुकेगीए तो वह भारत में केवल अपना ही अकाउंट चलाने की अनुमति देंगे।

1-अतीक अहमद के बेटे समेत दो की हादसे में मौत
-जेल में बंद भाई अली से मिलने आ रहे थे झांसी
भारत पोस्ट संवाददाता
झांसी। माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद ;19द्ध की बृहस्पतिवार तड़के झांसी.कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने प्रयागराज से झांसी आ रहा था। हादसे में कार सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारए सुबह करीब 10रू30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी.कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी ;प्रयागराजद्धए मोहम्मद जैद निवासी कोतवालीए उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती और सोनू घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। हादसे में घायल चारों युवकों का उपचार कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button