पश्चिम बंगाल : सिलीगुड़ी में 30 साल पुरानी बाबा लोकनाथ की चांदी की मूर्ति बरामद, एक गिरफ्तार

अजित प्रसाद, विशेष संवाददाता,सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाने को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रधान नगर थाने की एंटी क्राइम विंग की पुलिस ने 2 लाख रुपये मूल्य की लगभग तीन दशक पुरानी चोरी हुई बाबा लोकनाथ की चांदी की मूर्ति बरामद की है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

प्रधान नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर के मंदिर से 6 दिसंबर की तड़के सुबह बाबा लोकनाथ की यह चांदी की मूर्ति चोरी हो गई थी। आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर यह मूर्ति चुराई थी। इस चांदी की मूर्ति का वजन लगभग 1 किलोग्राम था। घर के मालिक विश्वजीत दास ने मूर्ति गायब होने के बाद प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद, प्रधान नगर थाने की एंटी क्राइम विंग की पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न सूत्रों पर काम किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और मूर्ति बरामद की। प्रधान नगर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विजय महतो है, जो सिलीगुड़ी के प्रकाश नगर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति पहले भी इसी तरह के अपराधों में गिरफ्तार हो चुका है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button