कलबर्गी में 50 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार
हॉस्टल का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
-बच्चों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर
विशेष संवाददाता
कलबर्गी। कर्नाटक के कलबर्गी जिले में 50 बच्चों के फूड पॉइजनिंग का शिकार होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक सभी छात्र कलबर्गी के दंदोती स्थित मोरारजी देसाई होस्टल में रहते हैं। जहां उन्होंने रात का खाना खाया जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द होने लगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह होस्टल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित है।
सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 50 में से 31 छात्रों को चित्तापुर अस्पताल में, वहीं 10 को गुंडगुर्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया है। पांच छात्र मलखेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक दंदोती के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती बता, जा रहे हैं। बच्चे 6 से 10वीं कक्षा के बता, जा रहे हैं। बच्चों ने खाना खाया जिसके बाद उन्हें तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी।
कलबर्गी डीसी ने मामले की सूचना मिलते ही चित्तापुर अस्पताल घटना की जानकारी लेने पहुंचे। जिनके साथ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरणबसप्पा भी थे, उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए। शुरुआत में पीड़ित बच्चों को तुरंत गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें चित्तापुर के सरकारी अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक बच्चों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।




