जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा पर परिवार नियोजन मेला में 586 लोगों ने लिया लाभ

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। जिले में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत गुरुवार को परिवार नियोजन मेले का आयोजन किया गया। यह मेला शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघा और तेलिया पोखर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। परिवार नियोजन के प्रचार-प्रसार और सामग्रियों के बेहतर उपयोग को लेकर यह कार्यक्रम शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाघा अंतर्गत आनंदपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलिया पोखर अंतर्गत सिंहमा मध्य विद्यालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उलाव अंतर्गत दुर्गा स्थान डुमरी और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुपुर अंतर्गत वार्ड संख्या 36 झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में संपन्न हुआ। मेले में कुल 586 लाभार्थियों ने भाग लिया। इसके साथ ही चिकित्सकों द्वारा जनरल ओपीडी का संचालन किया गया, जहां मुफ्त दवाओं का वितरण और 382 जांच की गईं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन बेगूसराय एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक बेगूसराय के निर्देशानुसार, जनरल मरीजों के इलाज की भी समुचित व्यवस्था की गई। मेले में पीएसआई इंडिया ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और परिवार नियोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button