बिहार में छिटपुट घटनाओं के बीच 5 बजे तक 60.25 प्रतिशत वोट पड़े

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार
(सुबीर,संपत,तरुण,उषा,अपर्णा)

पटना,6 नवंबर 2025 बिहार में प्रथम चरण में 121 सीटों पर आज हुए चुनाव में शाम पांच बजे तक 60.25 प्रतिशत वोट पड़े।

इस बीच लखीसराय में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के काफिले पर हमले एवं दरभंगा में पूर्व डीजीपी आर के मिश्रा के अनशन पर बैठने की घटनाओं के साथ कुछ अन्य स्थानों पर छिटपुट झड़पे होने की खबर है।कुछ स्थानों पर शुरु में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत को समय दे दूर कर लिया गया।

आयोग के सूत्रों ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सभी सीटों पर शांति पूर्ण मतदान हुआ।अभी तक कहीं से किसी बड़ी गड़बड़ी की शिकायत नहीं है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई और शाम 5 बजे तक औसतन 60.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। है। आयोग के अनुसार जिलेवार प्रतिशत इस प्रकार रहा;-

मधेपुरा – 65.74

सहरसा – 62.65

दरभंगा – 58.38

मुजफ्फरपुर – 65.23

गोपालगंज – 64.96

सीवान – 57.41

सारण – 60.90

वैशाली – 59.45

समस्तीपुर – 66.65

बेगूसराय – 67.32

खगड़िया – 60.65

मुंगेर – 54.90

लखीसराय – 62.76

शेखपुरा – 52.36

नालंदा – 57.58

पटना – 55.02

बक्सर – 55.10

राज्य के 18 जिलों में 45341 मतदान केंद्र बनाए गए थे।प्रथम चरण में करीब पौने चार करोड़ मतदाता ने 1314 प्रत्याशियों के किश्मत का फैसला किया।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में सबसे अधिक पटना जिले में 14,मुजफ्फरपुर 11,दरभंगा, समस्तीपुर एवं सारण में10-10, वैशाली एवं सीवान 8-8, बेगूसराय, नालंदा एवं भोजपुर 7-7,गोपालगंज 6,सहरसा, बक्सर,मधेपुरा एवं खगड़िया 4-4,मुंगेर 3 तथा लखीसराय एवं शेखपुरा जिलों में 2-2 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button