उत्तराखंड में में 85 मार्ग बंद मलबे में दबी कार

-खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं अलकनंदा.मंदाकिनी

भारत पोस्ट संवाददाता
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा और आगामी मौसम चेतावनियों के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से बात की। उन्होंने विभिन्न जिलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सीएम ने सभी आपदा प्रबंधन व राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एजेंसियों को पूरी सतर्कता से कार्य करने को कहा। संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी का निर्देश दिया। नदी.नालों के जलस्तर पर सतत दृष्टि रखने को भी कहा गया। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के शेष जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर तेज वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है।
लगातार बारिश के बीच बृहस्पतिवार सुबह विजयनगर.तैला मोटर मार्ग एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। विजयनगर.तैला मोटर मार्ग 80 से अधिक गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग है। मानसून के दौरान इस मार्ग का शुरुआती हिस्सा लगातार भूस्खलन और भूधंसाव से प्रभावित हो रहा है, जिससे सड़क बार.बार बंद हो रही है।
भिलंगना के घुत्तू क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बुधवार देर रात हुई भारी बारिश के चलते मुख्य बाजार घुत्तू में भीषण लैंडस्लाइड हो गया, जिससे बाजार क्षेत्र में अफरा.तफरी का माहौल बन गया। भूस्खलन के कारण कई आवासीय भवनों पर खतरा मंडरा रहा हैए जबकि एक वाहन मलबे में दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे आ गया। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा मुख्य बाजार की ओर आ गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कई मकानों के आसपास मलबा जमा होने से भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, प्रभावित परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश के कारण लोग पूरी रात सतर्क रहे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनए राजस्व विभाग और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है तथा खतरे की जद में आए मकानों का आकलन किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button