कांग्रेस पार्टी का घोर अपमान
पटना, महागठबंधन का मतलब सिर्फ़ तेजस्वी नहीं होता है। कहॉं है हमारे जननायक एवं अन्य नेताओं की तस्वीर । यह कांग्रेस पार्टी का घोर अपमान है। सच्चे कांग्रेसी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे ।कल महागठबंधन के हुए संयुक्त प्रेस वार्ता में पीछे लगे बैनर पर राहुल गॉंधी, खड्गे जी एवं अन्य नेताओं की तस्वीर नहीं रहनें पर बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता आनन्द माधव ने यह सवाल बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम एवं विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान से पूछा है।
उन्होंने इन टिकट चोरों से पूछा कि इतनी पुरानी राष्ट्रीय पार्टी का अपमान होते ये कैसे देख पाये? कैसे उस मंच पर चढे जिसपर राहुल गॉंधी की तस्वीर नहीं हो? कैसे उस मंच से भाषण कर पाये? क्या इन सब लोगों ने राहुल जी के उपर तेजस्वी के अपना नेता मान रखा है? क्या पार्टी को गिरवी रख दिया है? क्या सारी शर्म और हया धोकर पी गये हैं? क्या हमारी पार्टी तेजस्वी का गुलाम है?
अपनें इस कुकृत्य पर सार्वजनिक मंच से इन नेताओं को माफी मांगनी चाहिये? गठबंधन धर्म का निर्वाह सम्मान और इमान बेचकर नहीं हो सकता।



