फर्जी प्रमाणपत्र मामले में महिला एजेंट गिरफ्तार, अबतक पांच गिरफ्तार

इस साल मई से जुलाई के महीनों में खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल से 870 फर्जी प्रमाण पत्र बनाये गए

 

अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र धोखाधड़ी मामले में सिलीगुड़ी की एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। इस धोखाधड़ी मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।गिरफ्तार महिला का नाम नीलिमा राय है। वह सिलीगुड़ी के अरविंदपल्ली की रहने वाली है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस साल मई से जुलाई के महीनों में खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल से 870 फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के सुराग मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपित पार्थ साहा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह महिला आरोपित पार्थ साहा से मोटी रकम लेकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाती थी। पुलिस का अनुमान है कि धोखाधड़ी गिरोह का नेटवर्क व्यापक है। पुलिस ने मंगलवार रात लंबी पूछताछ के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को खोरीबाड़ी थाने की पुलिस महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग से मिली फर्जी प्रमाण पत्रों की सूची के आधार पर राज्य के विभिन्न थानों में इस धोखाधड़ी मामले में शामिल अन्य एजेंटों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी के गिरोह के कई नए खुलासे होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button