कारागृह में बंदियों को बताई विधिक सहायता की जानकारी, स्कूल में लगा विधिक जागरूकता शिविर,
पुरुषोत्तम शर्मा नारेहड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ की अध्यक्ष शिवानी सिंह के निर्देशन में एक्शन प्लान की पालना के तहत मंगलवार को दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कारागृह कोटपूतली में पैनल अधिवक्ता राजकमल बसीठा ने बंदियों को विधिक सहायता योजनाओं एवं उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वहीं, स्कूल में पीएलवी दीपेन्द्र सिंह ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को बाल अधिकार, महिला सुरक्षा कानून, बाल विवाह निषेध अधिनियम व साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

