दिल्ली बम विस्फोट कांड में बंगाल से अल-फलाह विश्वविद्यालय का एक एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार

सीमांचल में जड़े जमा चुका है राष्ट्र विरोधी शक्तियां, सुरक्षा एजेंसी सतर्क

 

अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: बंगाल पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों ने दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट मामले में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला से फरीदाबाद में अल-फलाह विश्वविद्यालय के एक एमबीबीएस छात्र को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार छात्र की पहचान निसार आलम के रूप में हुई है। इसके परिवार के सदस्य काफी लंबे समय से पंजाब के लुधियाना शहर में रह रहे हैं। लेकिन उनका पैतृक घर बंगाल के दालखोला में हैं। गिरफ्तार छात्र इसी हफ्ते अपनी मां और बहन के साथ दालखोला आया था। वह यहां एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने आया था।
गिरफ्तार छात्र से घंटों तक पूछताछ: मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने आलम का मोबाइल लोकेशन ट्रेक किया। जिसमें उसके बंगाल के दालखोला में होने की जानकारी सामने आई। इस आधार पर एनआईए की टीम ने बंगाल पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार शाम दालखोला में आलम को गिरफ्तार किया। छात्र को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस स्टेशन में रखा गया था, जहां से घंटों की पूछताछ के बाद उसे शनिवार को सिलीगुड़ी लाया गया है। एनआईए के अधिकारी गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर जा सकते हैं।
अपने रिश्तेदारों के संपर्क में थे: छात्र की गिरफ्तार की बाद दालखोला के कोनाल गांव के स्थानीय लोगों ने परिवार के बार में जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां आरोपी का पैतृक घर है। आलम परिवार कुछ समय पहले लुधियाना चला गया था, लेकिन वे पैतृक घर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों के संपर्क में थे।
घटनाओं के जुड़े अल-फलाह विश्वविद्यालय के तार:
गौरतलब है कि फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटकों के मिलने और दिल्ली के लाल किले के पास हुए भयानक धमाके के तार फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में चौंकाने वाली घटनाओं के बाद से यह संस्थान राष्ट्रीय सुर्खियों में आया है। पिछले कुछ दिनों में पुलिस टीमों ने फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय परिसर का कई बार दौरा किया है। इस दौरान 52 डॉक्टरों से पूछताछ की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button