कानपुर में बस अग्निकांड : मौत के मुंह से निकलने के बाद घर की ओर लौटे भयभीत यात्री

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। गत दिवस यहां हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग के फल स्वरुप बड़ी मुश्किल से मौत के मुंह से निकल पाए यात्री अब अपने घर की ओर रवाना हो चुके हैं। इस बीच पुलिस ने भी सभी यात्रियों की सहायता करते हुए उन्हें उनके गंतव्य पर पहुंचने में सहायता भी की।
अवगतकरदे चले कि यहां कल शुक्रवार को नौबस्ता-रामादेवी नेशनल हाईवे पर एक चलती बस में अचानक आग लग गई थी, जिसके कुछ ही देर में आग बस में बुरी तरह से फैल गई थी, जिससे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने में काफी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई थी।
चलती बस में भीषण आग की यह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे बाकी लोगों को सुरक्षित निकलने में सफलता प्राप्त की थी। यद्यपि फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।
यह घटना तब हुई जब शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे के आसपास करीब 35 यात्रियों से भरी एक बस दिल्ली से बनारस की ओर जा रही थी। इस दौरान रामादेवी चौराहे के पास अचानक बस में आग लग गई, फिर कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया था। बस में रखा सामान धू-धूकर के जलने लगी थी।
फिलहाल काफी यात्री घटना के बाद ही प्राइवेट वाहनों से अपने गंतव्य को चले गए थे और जो बचे थे। वह भी आज पुलिस के सहयोग से अपने घरों की ओर रवाना हो गए। इनमें से लगभग सभी यात्रियों के हाथ खाली रहे क्योंकि उनका सारा सामान इस बस में जलकर राख हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button