डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना – राय

 

समस्तीपुर, 6 जून 2025 अप्पन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव आर के राय ने आज आरोप लगाया कि पूसा स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना बन गया है।

श्री राय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति की करतूतों को ढक कर वर्तमान कुलपति नया इतिहास बना रहे हैं। उन्होंने कहा किविश्वविद्यालय भ्रष्टाचार और जातिवाद के दलदल में आकंठ डूब चुका है, जिससे विश्वविद्यालय में पठन-पाठन लगभग समाप्त हो गया है।

श्री राय ने आरोप लगाया है,कि विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और फर्जी शोध और भी बद से बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति, अवैध बहाली एवं भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में पूर्व कुलपति के खिलाफ जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष है।

लोगों ने पूर्व कुलपति रमेश चंद्र श्रीवास्तव के खिलाफ कृषि मंत्रालय एवं राष्ट्रपति से जांच की मांग की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में अनुकंपा के आधार पर लंबित मामलों में नियुक्त इसलिए नहीं किए गए हैं,क्योंकि वे मोटी रकम नहीं दे सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button