मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने के लिए डोनेशन की बाढ़, 11 ट्रंक कैश से भरे – QR कोड में 93 लाख रूपये जमा

 

अजित प्रसाद /बेलडांगा, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल ): MLA हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। तब से रेजिनगर में डोनेशन की बाढ़ आ गई है। इलाके में कई लाख ईंटें आ चुकी हैं, साथ ही ट्रंक में कैश भी डाला जा रहा है। हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि मस्जिद बनाने के लिए करीब 300 करोड़ रुपया की ज़रूरत होगी।

हुमायूं कबीर दो दशक से ज़्यादा समय से पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं। वे तृणमूल और BJP समेत कई पार्टियों में रहे।

इस बीच, उनके घर पर बाबरी मस्जिद बनाने के लिए मिले डोनेशन की गिनती चल रही है। आम लोगों से मिले कैश डोनेशन से 11 ट्रंक भरे गए हैं। करीब 30 लोग पैसे गिन रहे हैं।

डिजिटल तरीकों से भी डोनेशन रुक नहीं रहा है। QR कोड स्कैन करके 93 लाख रुपया पहले ही जमा हो चुके हैं। हालांकि दान की रकम करोड़ों से ज़्यादा है, लेकिन मिली रकम का सही अमाउंट अभी पता नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button