पर्यटन व महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

मा. एमएलसी की अध्यक्षता में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी ,बाराबंकी, 25 सितम्बर। जिला मुख्यालय स्थित डीआरडीए सभागार गुरुवार को दो बड़े आयोजनों का केंद्र बना। एक ओर उत्तर प्रदेश होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट (बीएंडबी) नीति-2025 पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, तो वहीं दूसरी ओर मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोशल मीडिया जागरूकता अभियान संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, सहायक पर्यटन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और समस्त खंड विकास अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यटन और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाना भी रहा।

*होम स्टे नीति 2025: पर्यटन को मिलेगा नया आयाम*

संगोष्ठी की अध्यक्षता मा. विधान परिषद सदस्य श्री अंगद सिंह ने की, जबकि मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन उपस्थित रहें। इस अवसर पर बताया गया कि जिले में पंजीकृत होम स्टे पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। शेष आवासीय इकाइयों से कहा गया कि वे शीघ्र पंजीकरण कराएं, ताकि पर्यटकों के लिए विकल्प और बढ़ सकें। मा. एमएलसी ने कहा कि वर्तमान सरकार नीति और नियत दोनों स्पष्ट कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम रोजाना दिखाई दे रहे हैं। सीडीओ श्री अन्ना सुदन ने बताया कि नई नीति से न केवल पर्यटकों को उत्कृष्ट आवासीय सुविधा मिलेगी, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था में भी नई रोजगार संभावनाएं उत्पन्न होंगी। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में पर्यटन क्षेत्र में एक लाख कक्षों की स्थापना का लक्ष्य तय किया है।

( मिशन शक्ति 5.0: महिला व बाल विकास में जागरूकता )

संगोष्ठी के बाद आयोजित मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम की अध्यक्षता भी विधान परिषद सदस्य श्री अंगद कुमार सिंह ने की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास से जुड़े प्रमुख संकेतक—जैसे लिंगानुपात, बाल विवाह, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं व बच्चों पर होने वाली हिंसा—पर विस्तार से चर्चा हुई। सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को प्रमाणपत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, गोद भराई के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button